{"_id":"5f40ffca7584e50c957419b3","slug":"mainpuri-up-news-mohammad-ishrat-ali-will-get-national-teacher-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी के मोहम्मद इशरत अली को राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार, बेहतर शिक्षण कार्य को लेकर हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी के मोहम्मद इशरत अली को राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार, बेहतर शिक्षण कार्य को लेकर हुआ चयन
Sat, 22 Aug 2020 04:51 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Aug 2020 04:51 PM IST
सार
- इशरत अली पिछले कई साल से बच्चों को तकनीकी शिक्षा के साथ ही बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षक मोहम्मद इशरत अली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के शिक्षक मोहम्मद इशरत अली ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार बेहतर शिक्षण कार्य के लिए दिया जाएगा। इस उपलब्धि पर शनिवार को स्कूल की प्रबंध समिति ने प्रधानाध्यापक इशरत अली को सम्मानित किया।
विज्ञापन
सुल्तानगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रजवाना में कार्यरत प्रधानाध्यापक मोहम्मद इशरत अली का चयन राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए किया गया है। इशरत अली पिछले कई साल से बच्चों को तकनीकी शिक्षा के साथ ही बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
उनके द्वारा खेल गतिविधि से भी बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। नेशनल स्तर पर वो तकनीकी प्रशिक्षण में भी शामिल हो चुके हैं। उनकी इस सफलता पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विजय प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी जेपी पाल, सर्वेश यादव, मनींद्र सिंह, सुमित कुमार, रामशंकर कुरील आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
2015 में मिला था उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार
शिक्षक इशरत अली इससे पहले भी कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। बेहतर शिक्षण कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2015 में उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार प्रदेश सरकार की ओर से दिया गया था।
इसके बाद 2017, 2018 एवं 2019 में राज्य स्तरीय सूचना संप्रेषण तकनीकी कक्षा शिक्षण कार्य का राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला। वह सूचना संप्रेषण तकनीक के तहत प्रदेश के तीस जनपदों में सेमिनार आयोजित करके शिक्षकों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। इसके चलते प्रत्येक जिले में उन्हें पुरस्कृत भी किया गया है।
विद्यालय में बढ़ी छात्र संख्या
मोहम्मद इशरत अली प्राथमिक विद्यालय रजवाना में वर्ष 2012 से तैनात हैं। जब उन्होंने विद्यालय में चार्ज लिया था, उस समय विद्यालय में 78 छात्र पंजीकृत थे। उनके प्रयास से आज विद्यालय में 225 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। वह जिले के पहले शिक्षक हैं जिन्होंने परिषदीय स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश में समर कैंप का आयोजन किया।