{"_id":"683cf96210691de73701ad78","slug":"mainpuri-student-preparing-for-jee-in-kota-hostel-dies-due-to-electric-shock-case-filed-against-caretaker-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri : कोटा के हॉस्टल में जेईई की तैयारी कर रहे छात्र की बिजली का करंट लगने से मौत, केयरटेकर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri : कोटा के हॉस्टल में जेईई की तैयारी कर रहे छात्र की बिजली का करंट लगने से मौत, केयरटेकर पर केस
Mon, 02 Jun 2025 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Jun 2025 06:38 AM IST
सार
डीएसपी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि लकड़ी के डंडे का इस्तेमाल करते समय उसे करंट लगा। आनंदवर्धन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के माणिकपुर गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
बिजली का करंट लगने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के छात्र आनंदवर्धन प्रताप सिंह (17) की शनिवार रात कोटा के एक हॉस्टल में बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
घटना विज्ञान नगर स्थित डाकनिया रोड के एक हॉस्टल में उस समय हुई जब आनंदवर्धन बालकनी से बिजली के तार पर फंसे कपड़े को निकालने की कोशिश कर रहा था। डीएसपी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि लकड़ी के डंडे का इस्तेमाल करते समय उसे करंट लगा। आनंदवर्धन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के माणिकपुर गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
हॉस्टल के तीन-चार अन्य छात्र उस समय वहां मौजूद थे। चप्पल पहने होने के कारण वे सुरक्षित बच गए। आनंदवर्धन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हॉस्टल मालिक और केयरटेकर के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन