फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri police arrested accused who cheated girl on pretext of marriage by pretending to be RAW officer

Big Fraud: रॉ अधिकारी बन लड़कियों को फंसाता, शादी का झांसा देता, लाखों ठगता, पांच को बनाया शिकार, अब धरा गया

Mon, 24 Apr 2023 06:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 06:35 PM IST
सार

मैनपुरी पुलिस ने फर्जी रॉ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रॉ अधिकारी बन लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद शादी का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये की ठगी करता था। यह पांच लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। 

विज्ञापन
Mainpuri police arrested accused who cheated girl on pretext of marriage by pretending to be RAW officer
पुलिस ने फर्जी रॉ अधिकारी को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी पुलिस ने देश की खुफिया एजेंसी रॉ का फर्जी अधिकारी पकड़ा गया है। आरोपी खुद को रॉ अधिकारी बताते हुए मैनपुरी की एक युवती को शादी का झांसा दिया। झांसे में लेकर उससे पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। शिकायत पर शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास रॉ अधिकारी का एक फर्जी आईडी कार्ड, कार, नकदी आदि बरामद हुई है। आरोपी मूलरूप से बिहार के छपरा का रहने वाला है।

विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार ने बताया कि उत्तरी छपट्टी निवासी मानसी प्रसाद जो कि एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं। उनके द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। वैवाहिक वेबसाइट के जरिए एक युवक ने उनसे संपर्क किया और खुद को खुफिया एजेंसी रॉ का अधिकारी बताते हुए शादी का झांसा देकर करीब पांच लाख रुपये की ठगी की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई थी। 

विज्ञापन

रॉ का एक फर्जी आईडी कार्ड मिला

पुलिस ने सुरागकशी करते हुए सोमवार को सिंहपुर नहर पुल के पास एक युवक को कार सहित गिरफ्तार किया। जब उस से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम चंदन शाह सेक्टर नंबर पांच वसुंधरा थाना इंद्रापुरम गाजियाबाद मूल पता गांव मोती छपरा थाना बनियापुर छपरा बिहार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास खुफिया एजेंसी रॉ का एक फर्जी आईडी कार्ड मिला। कब्जे से करीब 1.60 लाख रुपये, सोने की चेन, फर्जी आधार कार्ड आदि बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार अन्य युवतियों को भी बना चुका है शिकार 

पूछताछ करने पर उसने बताया कि मानसी प्रसाद से उसने ही वैवाहिक वेबसाइट से संपर्क किया था। उसने ही शादी का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी की। एसपी ने बताया कि वह अलग अलग स्थानों पर चार अन्य युवतियों को भी शादी का झांसा देकर अपना शिकार बना चुका है। वह अपना स्टेटस बनाए रखने के लिए मंहगी गाड़ी, फोन, घड़ी आदि रखता था। ठगी करने के बाद वह युवती से संपर्क खत्म कर देता था। इसके बाद अगले शिकार की तलाश करता था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

नौकरी से निकाले जाने के बाद चुना अपराध का रास्ता

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान चंदन शाह ने बताया कि वह आईटीबीपी में कार्यरत था। वहां से निष्कासित किए जाने के पास उसके पास कोई काम नहीं था। इसके बाद उसने वैवाहिक वेबसाइट पर फर्जी रॉ अधिकारी राजवीर सिंह के नाम से प्रोफाइल बनाई। युवतियों से संपर्क कर ठगी करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed