फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri: One-and-a-Half-Year-Old Boy Killed After Being Hit by Speeding Car

मैनपुरी न्यूज: घर के बाहर खेल रहा था डेढ़ साल का उदित, तेज रफ्तार कार ने कुचला; मासूम की मौत से मचा कोहराम

Sat, 17 Oct 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 10:21 AM IST
सार

मैनपुरी के कुसमरा क्षेत्र के सकरा गांव में घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय उदित को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाए गए बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
 

विज्ञापन
Mainpuri: One-and-a-Half-Year-Old Boy Killed After Being Hit by Speeding Car
घर के बाहर खेल रहा था डेढ़ साल का उदित, तेज रफ्तार कार ने कुचला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के कुसमरा क्षेत्र के सकरा गांव में शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सकरा गांव निवासी जितेंद्र का डेढ़ वर्षीय बेटा उदित शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक स्विफ्ट डिजायर कार लेकर तेज रफ्तार से वहां से निकला। कार की चपेट में आने से उदित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि उदित के पिता जितेंद्र नोएडा में रहकर निजी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे थे। उदित का बड़ा भाई रुद्र करीब तीन वर्ष का है। छोटे भाई की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम की मौत के बाद बड़ा भाई भी परेशान नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed