{"_id":"6a00e6c9a8a033b457055e47","slug":"mainpuri-news-water-lodging-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-159125-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: राजीव गांधी नगर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति, नाले की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: राजीव गांधी नगर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति, नाले की होगी मरम्मत
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा। यहां आगरा रोड को जोड़ने वाला नाला कई स्थानों पर टूटा हुआ है। चेयरमैन ने बरसात से पहले नाले की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
राजीव गांधी नगर के निवासियों ने कुछ दिन पहले चेयरमैन संगीता आलोक गुप्ता से मुलाकात की थी। उन्होंने मोहल्ले के पानी निकासी के लिए बने नाले की सफाई और मरम्मत की मांग की। चेयरमैन ने इस समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धिप्रकाश को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नाले की सफाई और टूटे हुए हिस्सों की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। यह कार्य बरसात का मौसम आने से पहले पूरा किया जाना है। अधिशासी अधिकारी ने जेई निर्माण को नाले की जांच करने के लिए कहा है। इससे नाले को समय पर दुरुस्त किया जा सके।
-- -- --
बरसात में होती है दिक्कत
राजीव गांधी नगर में नाले के टूटे होने के कारण बरसात में पानी भर जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। जलभराव से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों ने लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग की थी। नाले की खराब स्थिति के कारण पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
-- -- -
जांच के बाद शुरू होगा कार्य
चेयरमैन के निर्देश पर नगर पालिका ने कार्ययोजना बनाई है। अधिशासी अधिकारी बुद्धिप्रकाश ने जेई निर्माण को नाले की विस्तृत जांच करने को कहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। प्राथमिकता यह है कि बरसात से पहले नाला पूरी तरह से ठीक हो जाए। इससे मोहल्ले में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।