फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news voter list

Mainpuri News: हजारों वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब

Mon, 08 Jun 2026 02:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news voter list
मैनपुरी। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण कार्य के बाद सामने आए संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। सत्यापन के बाद जिले की तीन ग्राम पंचायतों में हजारों वैध मतदाताओं के नाम डुप्लीकेट दिखाकर उन्हें वोटर सूची से हटा दिया गया है। मामले की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग को साक्ष्य सहित की गई है। अब मैनपुरी के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से मामले की जांच कराकर जवाब देने को कहा है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य 18 जुलाई को शुरू हुआ था। इसके बाद बीएलओ की ओर से मतदाताओं के घर-घर जाकर सूची में मौजूद नामों की गणना और सर्वे किया गया। दिसंबर में अनंतिम मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन किया गया, जिसमें जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या भी सामने आई। सत्यापन के लिए बीएलओ को लगाया गया। सत्यापन में बीएलओ ने घर-घर जाकर डुप्लीकेट मतदाता का सत्यापन किया और उनके आधार कार्ड के आखिरी चार अंक दर्ज किए। इसके बाद मार्च में दूसरी संभावित डुप्लीकेट मतदाता की सूची सामने आई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत औरंध के पंचायत सदस्य विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि दो बार सत्यापन होने के बाद जो मतदाता सूची सामने आई उसको तहसील स्तर से ऑनलाइन फीड करना था, लेकिन ऑनलाइन फीडिंग में तहसील स्तर पर गड़बड़ी कर दी गई। उन्होंने शिकायत की है कि सुल्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत छाछा, औरंध और अहिरवा में हजारों की संख्या में वैध मतदाताओं के नाम डुप्लीकेट बताकर काट दिए गए। इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से की गई। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पत्र लिखकर इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रधान के घर के सदस्यों तक के वोट काट दिए
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि औरंध ग्राम पंचायत की वर्तमान प्रधान रजनीश के घर के करीब 30 सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिए गए हैं, जबकि बीएलओ ने सत्यापन के दौरान सभी के आधार के अंतिम 4 अंक दर्ज किए थे। इसके अलावा औरंध की प्राइमरी पाठशाला भनऊ की बीएलओ सुनीता और जगपाल सिंह का भी नाम काट दिया गया है। इसी तरह से कई अन्य वैध मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। उन्हें डुप्लीकेट दिखा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संभावित डुप्लीकेट मतदाता के सत्यापन का कार्य किया जा रहा था। बीएलओ द्वारा यह कार्य घर-घर जाकर किया गया। इसमें अगर किसी तरह की लापरवाही या कमी सामने आती है तो शिकायत आने पर जांच की जाएगी।
- डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, जिला निर्वाचन अधिकारी
------
इन ग्राम पंचायत में वोट काटने का आरोप
ब्लॉक - ग्राम पंचायत - बूथ - संभावित कटे वोट की संख्या
सुल्तानगंज - औरंध - ग्राम भनऊ - 421
सुल्तानगंज - औरंध - नगला कवीश्वर - 152
सुल्तानगंज - औरंध - दूल्हापुर, करनपुर - 422
सुल्तानगंज - औरंध - भूटा -136
सुल्तानगंज - अहिरवा- प्रा. पा. अहिरवा- 529
सुल्तानगंज - अहिरवा- प्रा. पा. नगला लऊ- 110
सुल्तानगंज - अहिरवा- प्रा. पा. रामनगर 185
सुल्तानगंज - अहिरवा- पू. मा. वि. नगला दीपा- 306
सुल्तानगंज - छाछा- प्रा. पा. चंदरपुर- 168
सुल्तानगंज - अहिरवा- प्रा. पा. जगतपुरा- 535
सुल्तानगंज - अहिरवा- प्रा. पा. द्वारिकापुर - 270
सुल्तानगंज - अहिरवा- प्रा. पा. उमरीहार- 230
सुल्तानगंज - अहिरवा- प्रा. पा. गिंगौरा - 215
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed