मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग बाल स्वास्थ्य पोषण माह चला रहा है। इसके तहत बच्चों का संपूर्ण विटामिन ए की खुराक देने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने उपकेंद्र खटिकपुर पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया। यहां 65 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई थी। कार्यक्रम प्रभारी ने निर्देश दिए कि सभी चिन्हित बच्चों को 31 दिसंबर तक विटामिन ए की खुराक दी जाए।
सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत सभी एएनएम एक से पांच साल के चिह्नित बच्चों को संपूर्ण विटामिन ए की खुराक देने का कार्य करें। नियमित टीकाकरण के तहत ड्यूलिस्ट में शामिल गर्भवती और बच्चों का भी शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाए। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने उपकेंद्र खटिकपुर पर पहुंचकर टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। यहां एएनएम सुधा टीकाकरण केंद्र पर मौजूद मिलीं। निरीक्षण के दौरान 68 बच्चों के सापेक्ष 65 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जा चुकी थी, जबकि ड्यूलिस्ट में शामिल 35 महिलाएं और बच्चों में से 28 का टीकाकरण किया जा चुका था। कार्यक्रम प्रभारी ने जिले के लोगों से अपील की, कि जिन बच्चों को विटामिन ए की खुराक नहीं मिली है, उन्हें नजदीकी उपकेंद्र पर ले जाकर विटामिन ए की संपूर्ण खुराक अवश्य दिलवाएं।