फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news viral fewer

Mainpuri News: गले में संक्रमण के साथ बढ़ रहे वायरल बुखार के मरीज

Sun, 07 Jun 2026 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news viral fewer
फोटो 20 जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
मैनपुरी। जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज के कारण वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज वायरल संबंधी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले छह दिनों में 800 से अधिक मरीज वायरल फीवर के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें से 655 मरीजों की जांच भी कराई गई है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन जेजे राम ने बताया कि मौसम में कभी धूप और कभी बारिश होने के कारण गले में संक्रमण बढ़ रहा है। वायरल फीवर के मरीज आमतौर पर तीन से पांच दिन में ठीक हो जाते हैं। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उचित उपचार प्रदान किया जा रहा है। साथ ही, उन्हें बीमारी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन

वायरल फीवर के कारण महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. जेजे राम का कहना है कि मौसम में बदलाव, खान-पान में गड़बड़ी या फिर शारीरिक कमजोरी की वजह से वायरल फीवर होता है। वायरल फीवर हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है, जिसकी वजह से वायरल के संक्रमण बहुत तेजी से एक इंसान से दूसरे इंसान तक पहुंच जाते हैं। आमतौर पर वायरल फीवर के लक्षण आम फीवर जैसे ही होते हैं लेकिन इसको नजरअंदाज करने पर व्यक्ति की हालत काफी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
वायरल फीवर के लक्षण
- मांसपेशियों या बदन में दर्द
- तेज बुखार
- खांसी
- जोड़ों में दर्द
- दस्त
- त्वचा पर लाल रैशेज
- गले में दर्द
- सिर दर्द
- आंखों का लाल होना और माथे का बहुत तेज गर्म होना

---
बचाव के उपाय

गर्म स्थान से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी या पेय पदार्थ का सेवन न करें
तेज धूप में जाने से बचाव करें

पेय पदार्थों में बर्फ के सेवन से बचाव करें

सब्जियों और फलों की सफाई पर विशेष ध्यान दें

गले में संक्रमण महसूस होने पर तुरंत दवा लें

झोलाछाप से उपचार लेने में बचाव करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed