फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news thug victim suicide

Mainpuri News: ठगी की शिकार विधवा ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Thu, 29 Jan 2026 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news thug victim suicide
बेवर। सड़क हादसे में पति की मौत से दुखी विधवा को क्लेम का सहारा मिलने वाला था, मगर क्लेम के पांच लाख रुपये रिश्तेदार हड़प कर गया। इसके बाद विधवा ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। तनावग्रस्त होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। बुधवार दोपहर को महिला ने दम तोड़ दिया। पिता ने बेवर थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव लचीरामपुर निवासी अमर सिंह ने बताया कि पुत्री प्रियंका के पति सुमित कुमार की वर्ष 2022 में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके क्लेम का पांच लाख रुपया मिला था, क्लेम में मिले पांच लाख रुपये को सकत बेवर निवासी एक रिश्तेदार ने झांसे में लेकर हड़प कर लिया। आरोपी का बेटी के घर पर आना जाना था।
विज्ञापन

कई बार तकादा करने के बाद भी वह रुपये नहीं लौटा रहा था। जिस वजह से पुत्री प्रियंका तनावग्रस्त थी। 24 जनवरी 2025 को पुत्री के मोबाइल पर एक व्हाट्सअप कॉल आई। पति की मृत्यु का आठ लाख रुपये क्लेम मंजूर होने की जानकारी दी गई। बेटी के खाते से ऑनलाइन 61 हजार रुपये की ठगी की गई थी। क्लेम के पांच लाख रुपये हड़पे जाने व ऑनलाइन ठगी की घटनाओं के बाद पुत्री तनावग्रस्त हो गई थी। मंगलवार को थाने में ऑनलाइन ठगी शिकायत की थी। बुधवार दोपहर पुत्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed