फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news theft

Mainpuri News: मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर नकदी चोरी

Mon, 08 Jun 2026 02:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news theft
फोटो 2 चोरी की घटना के बाद जांच करते फोरेंसिक टीम के कर्मी। संवाद
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में औंछा रोड पर शंभू नगर स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोर करीब पांच लाख रुपये से अधिक के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी, रविवार को पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शंभू नगर के रहने वाले गोविंद सिंह ट्रक चालक हैं, वह अक्सर बाहर ही रहते हैं। घर में पत्नी व बच्चे रह रहे हैं। 28 मई को पत्नी घर में ताला लगा कर बच्चों के साथ अपने मायके चली गई थी। शनिवार की रात चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर कमरों में रखी अलमारी व बक्सों से करीब पांच लाख रुपये से अधिक के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। चोर सोने का हार, चेन आदि चोरी कर ले गए। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद गोविंद की पत्नी पूनम घर लौटीं, सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। चोरी की वारदात के बाद स्थानीय लोग भी सहमे हुए हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed