फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news tet protest

Mainpuri News: टेट अनिवार्यता का विरोध कर शिक्षकों ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

Sun, 15 Mar 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news tet protest
फोटो 53 सुल्तानगंज में टेट अनिवार्यता के विरोध में पोस्टकार्ड के साथ मौजूद शिक्षक। स्रोत संगठन्
मैनपुरी। 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) का विरोध लगातार जारी है। शनिवार को सुल्तानगंज और घिरोर विकास खंड के शिक्षकों ने सामूहिक रूप से पत्र प्रधानमत्री और राष्ट्रपति को भेजे। शिक्षक नेताओं का कहना था कि नौकरी के समय जब सभी अर्हता शिक्षकों ने पूरी की तो बाद में उन पर नया नियम लागू करना किसी प्रकार से न्याय संगत नहीं है। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले सभी शिक्षक बीआरसी सुल्तानगंज पर एकत्र हुए। शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेज इस अन्याय पूर्ण कानून को समाप्त करने और वरिष्ठ शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने की बात कही l महासंघ के घटक दल के रूप में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के जिला महामंत्री कप्तान सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अमित दुबे, जिला संगठन मंत्री अखिलेश राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, ब्लॉक संयोजक सुल्तानगंज शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। घिरोर विकास खंड के शिक्षकों ने घिरोर डाकघर पर पहुंच कर काला कानून टेट का विरोध जताया। यहां प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष मेघ सिंह शाक्य, शंकर सिंह चौहान, ज्ञानेंद्र सिंह धर्मेंद्र कुमार, विष्णु कुमार चौहान, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed