फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news teacher vinita dubey

Mainpuri News: सर्दी न बने बाधा, घर-घर पढ़ा रहीं शिक्षिका

Sat, 27 Dec 2025 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news teacher vinita dubey
फोटो 24 गांव में स्थित एक घर पर बच्चें को शिक्षा देतीं शिक्षिका विनीता दुबे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। सर्दी में गांव के छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित न हो। इसी मंशा के साथ शिक्षिका विनीता दुबे बच्चों को घर-घर जाकर शिक्षा प्रदान कर रही हैं। शिक्षण कार्य के प्रति शिक्षिका की लगनशीतला न सिर्फ गांव, बल्कि जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। उधर, अभिभावक शिक्षिका के कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं।
कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। छुट्टी में बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं, लेकिन शिक्षिक-शिक्षिकाओं को स्कूल पहुंचने आदेश दिए गए है। इसका पालन करते हुए शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने-अपने स्कूल पहुंच रहे हैं। ब्लॉक जागीर के प्राथमिक विद्यालय तारापुर में सहायक अध्यापिका पद पर तैनात विनीता दुबे ने सर्दी में भी बच्चों को शिक्षा प्रदान करने की पहल शुरू की है।
विज्ञापन

शिक्षिका की ओर से प्रतिदिन विद्यालय पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई जा रही है। उसके बाद स्कूल में खाली बैठने के बजाय उन्होंने घर-घर जाकर छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान करने का मन बनाया है। शिक्षिका विनीता की ओर से प्रतिदिन गांव में किसी एक घर के बाहर आसपास के बच्चों को एकत्र कर शिक्षा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed