{"_id":"69c0472fa4855dd29d0bd75d","slug":"mainpuri-news-street-light-not-working-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-156132-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दो साल से अंधेरे में देवी रोड, स्ट्रीट लाइटें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दो साल से अंधेरे में देवी रोड, स्ट्रीट लाइटें बंद
विज्ञापन
देवी रोड पर अंधेरे में से गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : Samvad
मैनपुरी। प्रसिद्ध श्री देवी मेला और ग्राम सुधार प्रदर्शनी कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है। देवी रोड पर प्रतिदिन रात के समय हजारों की संख्या में भक्तों का आना-जाना रहता है। इस मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें दो साल से बंद पड़ी हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग की है। शीतला धाम पर श्रीदेवी मेला और ग्राम सुधार प्रदर्शनी का शुभारंभ 18 मार्च से हो चुका है। नुमाइश पंडाल में रात के समय कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों को देखने के लिए इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। नवरात्र चल रहे हैं तो शीतला मंदिर पर बड़ी संख्या में भक्त भी पहुंच रहे हैं। शहर की मंडी चुंगी से श्रीदेवी मेला तक जाने वाली सड़क पर वर्ष 2015 में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। ये लाइटें पिछले दो साल से बंद पड़ी हुई हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही हैं। भक्तों को लूटपाट और दुर्घटना का डर सता रहा है। शहर के लोगों ने स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की है।
ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन बन रही खतरा
खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि स्ट्रीट लाइटों के ऊपर से ही बिजली विभाग ने हाईटेंशन लाइन निकली है। इस लाइन को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है। लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया है। इसके चलते लाइटें खराब हो रही हैं। दूसरी तरफ कर्मचारी विद्युत करंट के भय के चलते लाइन ठीक करने से डर रहे हैं।
-- -
जिला प्रशासन को देवी रोड की खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराना चाहिए। इससे कि श्रीदेवी मंदिर जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
मनोज चतुर्वेदी, मिश्राना
-- -
शीतला माता मंदिर पर हजारो की संख्या में भक्त पूजा पाठ करने और नेजा चढ़ाने पहुंच रहे हैं। इस मार्ग पर अंधेरा रहने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला प्रशासन जल्द इस ओर ध्यान दें।
एस, साराभाई, भांवत चौराहा
-- -
स्ट्रीट लाइटों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरने के कारण लाइटें ठीक नहीं हो पा रही हैं। बिजली विभाग को इस संबंध में कई बार पत्र लिखे गए हैं।
राजनरायण, विद्युत इंस्पेक्टर नगर पालिका
-- -
स्ट्रीट लाइटों के ऊपर से जो लाइन गुजर रही है उसमें करंट नहीं छोड़ा गया है। इसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन को दी जा चुकी है।
अनिल कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम