फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news sister in law youth suicide

Mainpuri News: जामुन के पेड़ पर लटके मिले देवर-भाभी के शव

Sun, 29 Mar 2026 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news sister in law youth suicide
फोटो 3 शुक्रवार रात डीजे पर डांस करते देवर भाभी, पीली साड़ी में सरोजनी व बगैर शर्ट में अ​खिलेश
मैनपुरी। गांव बखतपुर में शनिवार सुबह घर से करीब 400 मीटर दूर एक महिला और युवक के शव जामुन के पेड़ पर लटके मिले। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक अखिलेश कश्यप और सरोजनी (30) रिश्ते में देवर-भाभी थे। शुक्रवार शाम दोनों के परिजन ग्रामीणों के साथ माता शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाकर लौटे थे। परिजन दोनों के खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं लेकिन वजह को लेकर सभी चुप्पी साधे हैं। एलाऊ थाना पुलिस ने शनिवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। जांच की जा रही है।गांव बखतपुर निवासी अखिलेश कश्यप के चाचा भीमसेन शुक्रवार को माता शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने गए थे। अखिलेश, उसके मौसा के बेटे पुष्पेंद्र की 30 वर्षीय पत्नी सरोजनी व अन्य परिजन भी साथ गए थे। नेजा चढ़ाने के बाद शाम को सभी लोग गांव लौट आए। शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला और युवक के शव जामुन के पेड़ पर लटके हैं। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

शिनाख्त होने पर मृतकों के परिजन भी आ गए। साड़ी के फंदे से लटके शवों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा, दोनों शव मोर्चरी भिजवाए। परिजन से जानकारी ली गई तो बताया कि दोनों ने खुदकुशी की है, मगर वजह को लेकर सभी ने चुप्पी साध ली। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली, बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामला खुदकुशी का है, पुलिस कारणों की जांच कर विधिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

रात को देवर-भाभी ने डीजे पर किया था डांस
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को जब सभी लोग नेजा चढ़ाने के बाद वापस लौटे तब भीमसेन के घर के बाहर डीजे लगाया गया। यहां अखिलेश और उसकी भाभी सरोजनी ने घंटों डांस किया। रात करीब 11 बजे डीजे बंद हुआ, जिसके बाद सभी लोग सोने चले गए। दोनों किस समय घर से निकले, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं। मृतका सरोजनी के पति बाहर रहकर इंटरलॉकिंग ईंट बनाने वाले कारखाने में काम करते हैं। सरोजनी के दो बच्चे हैं। इनमें एक पांच साल की बेटी और एक दो साल का पुत्र है। मृतक अखिलेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही साड़ी से लगाया फंदा
अखिलेश ने जिस पीली साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी की, उसी साड़ी के दूसरे छोर का फंदा सरोजनी के गले में था। दोनों ने जामुन के पेड़ की एक डाल पर साड़ी डालने के बाद दोनों छोर को फंदा बनाकर गले में कस लिया था, अधिक वजन होने के कारण सरोजनी का शव पेड़ से काफी नीचे लटक चुका था, वहीं अखिलेश का शव ऊंचाई पर लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed