फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news sickness 4 death

Mainpuri News: निमोनिया, बुखार, पेटदर्द और सांस की दिक्कत से बच्चे सहित चार की मौत

Mon, 20 Apr 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news sickness 4 death
फोटो 6 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
मैनपुरी। बढ़ता तापमान कई प्रकार की बीमारियों को जन्म दे रहा है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे 9 माह के बच्चे सहित चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। बच्चे को निमोनिया की दिक्कत थी। जबकि तीन अन्य मरीजों को बुखार, पेटदर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आठ मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए भी रेफर किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद थी। यहां की इमरजेंसी में अलग-अलग बीमारियों के 60 मरीज भर्ती कराए गए। इनमें अधिकांश मरीज बुखार, डायरिया, पेट दर्द, सांस लेने आदि की दिक्कत से जूझ रहे थे। कस्बा भोगांव के मोहल्ला फाजिलगंज निवासी सिराज का 9 माह का पुत्र फैज चार दिनों से जुकाम और सीने में जकड़न से पीड़ित था। परिजन उसका एक निजी डाक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। यहां जांच के दौरान उसे निमोनिया की दिक्कत बताई गई। शनिवार की रात 10 बजे के करीब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान बालक उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के नगला रते निवासी गनेश (30) पिछले सात दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। परिजन उनका आगरा के निजी डाक्टर से उपचार करा रहे थे। रविवार दोपहर को तेज बुखार के बीच खून की उल्टी होने से हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के नगला खेड़ा निवासी रामौतार (50) दो दिन से पेट दर्द की दिक्कत से परेशान थे। अत्यधिक परेशानी होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। नगर के मुहल्ला नई बस्ती मुहल्ला अग्रवाल निवासी प्रेमशंकर (70) की सांस की बीमारी के कारण मौत हो गई। सीएमएस डॉॅ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिन मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई उन्हें अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed