फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news lpg capcule tanker accident

Mainpuri News: नेपाल जा रहा एलपीजी से भरा टैंकर पलटा, रिसाव से 12 घंटे तक दहशत<bha>;</bha> अंतिम संस्कार भी रोका

Tue, 08 Sep 2026 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news lpg capcule tanker accident
फोटो15 गैस टैंकर से रिसाव के चलते सड़क पर अवरोध लगाते दमकलकर्मी। संवाद
दन्नाहार (मैनपुरी)। मथुरा रिफाइनरी से करीब 18 टन एलपीजी गैस लेकर नेपाल जा रहा एक कैप्सूल टैंकर सोमवार रात 12:30 बजे गांव बटरोली के पास अनियंत्रित होकर पानी से भरी खाई में पलट गया। चालक को झपकी आने से हुए इस हादसे के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। करीब 12 घंटे तक तीन गांवों के करीब 2000 लोग दहशत में रहे। 100 से अधिक घरों में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन

पुलिस ने आगरा-मैनपुरी मार्ग पर आवाजाही रोककर वाहनों को डायवर्ट कर दिया। एक गांव में अंतिम संस्कार भी रुकवा दिया। दोपहर एक बजे हालात सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शाम सात बजे तक गैस का रिसाव नहीं रुका था। पुलिस और इंडियन ऑयल के अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


जिला फतेहपुर (यूपी) के गाजीपुर थाना क्षेत्र के गांव मोवईया निवासी टैंकर चालक हरिश्चंद्र ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे वह मथुरा रिफाइनरी से निकले थे। टैंकर के खाई में गिरने के बाद उनका मोबाइल गुम हो गया। जैसे-तैसे जान बचाकर वह करीब 300 मीटर दूर शंकर फिलिंग स्टेशन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, सीएफओ और इंडियन ऑयल फर्रुखाबाद के सेफ्टी मैनेजर प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर पलटने से उसका मैनिफोल्ड गेज बुरी तरह लीक हो गया था। प्रेशर गेज और मीटर मिट्टी में दबने के कारण गैस के बाकी बचे दबाव का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा था। तेज रिसाव को देखते हुए पुलिस ने आगरा-मैनपुरी मार्ग पर तुरंत डायवर्जन करा दिया। मैनपुरी से आगरा जाने वाले वाहनों को सिंधिया तिराहे, ज्योंती तिराहे, पड़रिया चौराहे और कुरावली मार्ग से घिरोर होकर गुजारा जाने लगा। भारी वाहनों को घिरोर से डायवर्ट किया गया।

गैस रिसाव की सूचना के बाद गांव बटरोली, हुमायूंपुर और मरहला में दहशत फैल गई। प्रशासन की सख्त चेतावनी के बाद ग्रामीणों ने आग का प्रयोग बंद कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सेफ्टी मैनेजर व पुलिस ने बताया कि हालात अब सामान्य हैं और लोग अपने दैनिक कार्य कर सकते हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार
दुर्घटनास्थल से महज 300 मीटर दूर गांव मरहला में 85 वर्षीय राजबहादुर के निधन के बाद मंगलवार सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। परिजन व ग्रामीण शव लेकर अंत्येष्टि स्थल पर पहुंच चुके थे तभी पुलिस पहुंच गई और स्थिति से अवगत कराते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया। दोपहर करीब एक बजे प्रभारी निरीक्षक शत्रुंजय कुमार सिंह ने सेफ्टी मैनेजर की जांच और हरी झंडी मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार संपन्न कराया।



बाजार से आया नाश्ता और खाना
टैंकर पलटने के बाद हादसे का खतरा था। तीनों गांवों के लोग डरे हुए थे। हुमायूंपुर निवासी शशि देवी ने बताया कि भय की वजह से चूल्हे नहीं जलाए। दोपहर एक बजे के आसपास जब खतरा कम हुआ तब भी घर में खाना नहीं बना। सभी घरवाले दोपहर तक भूखे रहे। गांव निवासी अनीता देवी ने बताया कि गैस के टैंकर के पलटने की जानकारी मिलने पर सभी लोग घबरा गए थे। पुलिस ने कहा था कि आग का प्रयोग न करें। इस वजह से उन्होंने घर में खाना तक नहीं बनाया। परिवार के पुरुष बाहर से नाश्ता-खाना लेकर आए। बच्चों को भी बाहर से खाना मंगाकर खिलाया।


टैंकर के पलटने के बाद आवागमन रुकवा दिया गया था। शाम को करीब 7 बजे के बाद गैस रिसाव कम हो गया है। अब प्रेशर बंद होने तक इंतजार किया जा रहा है।
-प्रकाश सिंह, सेफ्टी मैनेजर, इंडियन ऑयल, फर्रुखाबाद

फोटो15 गैस टैंकर से रिसाव के चलते सड़क पर अवरोध लगाते दमकलकर्मी। संवाद

फोटो15 गैस टैंकर से रिसाव के चलते सड़क पर अवरोध लगाते दमकलकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed