{"_id":"6979135933213e4bbc08f32d","slug":"mainpuri-news-shopping-marriage-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-153023-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: शादी वाले घरों में तैयारियां तेज\nबाजारों में लौट रही है रौनकं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: शादी वाले घरों में तैयारियां तेज बाजारों में लौट रही है रौनकं
विज्ञापन
फोटो 20 सदर बाजार स्थित दुकान पर कपड़ों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
मैनपुरी। सहालग के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक लौटने लगी है। शादी वाले घरों में वैवाहिक कार्यक्रमों की तैयारियों शुरू हो गई है। बाजारों में साड़ी, लहंगा, शेरवानी, पगड़ी आदि की खरीदारी तेज होने से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं।
लंबे समय से सुस्ती के बाद एक बार फिर से शहर के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है। तीन फरवरी से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में जिन घरों में शादियां होनी हैं, वहां परिवार के सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को बारिश का मौसम होने के बाद भी शहर के प्रमुख बाजारों में दिनभर ग्राहकों की चहल-पहल दिखाई दी।
शहर के सदर बाजार, बजाजा बाजार, स्टेशन रोड, घंटाघर चौक, राधारमन रोड, करहल रोड, यादव मार्केट, सीताराम मार्केट सहित बाजारों में स्थित कपड़ों की दुकानों पर साड़ी और लहंगा की खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
दुकानदार नारायण गुप्ता ने बताया कि बाजार में इन दिनों बनारसी वर्क वाली साड़ी का क्रेज लौट रहा है। वहीं, जरी वर्क लहंगा दुल्हन की पहली पसंद बन रहा है।
रेडीमेड कपड़ों के दुकानदार अतिफ ने बताया कि सहालग शुरू होने से पहले बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। बाजार में पेंट-शर्ट के साथ कुर्ता-पायजामा और शेरवानी की डिमांड हो रही है। बाजार में दूल्हे के लिए शेरवानी की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बाजार में शेरवानी की कीमत पांच हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक है।्