फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news sex pxploiet cop booked

Mainpuri News: घिरोर थाने में तैनात आरक्षी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Sun, 24 May 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news sex pxploiet cop booked
घिरोर। थाने में तैनात एक आरक्षी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दिल्ली की रहने वाली युवती ने आरक्षी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली की रहने वाली युवती ने बताया कि वह मां के साथ कुंभ मेले में स्नान करने गई थी। तभी घिरोर थाने में तैनात आरक्षी कपिल कुमार मूल निवासी बनवारीपुर थाना आहार बुलंदशहर से मुलाकात हुई। उसने बीआईपी स्नान कराने की बात कहते हुए मोबाइल नंबर ले लिया। बातचीत होने लगी, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो एक दिन आरक्षी उन्हें उत्तराखंड बाबा नीम करौली मंदिर दर्शन कराने ले गया। वहां चाकू से नस काटने की धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उनका वीडियो भी बना लिया, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। अब आरक्षी ने शादी करने से मना कर दिया है। एक बार आरक्षी व परिजन गर्भपात भी करा चुके हैं। आरक्षी के परिजन 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरक्षी कपिल, भाई सनित, मां और पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed