फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news rte admission

Mainpuri News: पहले चरण में 791 विद्यार्थियों को आरटीई से मिला प्रवेश

Sun, 22 Feb 2026 02:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news rte admission
मैनपुरी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू हो गया। प्रथम चरण में जिले में चिह्नित 958 छात्र-छात्राओं में से 791 को स्कूल आवंटित कर दिए हैं। दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया सात मार्च तक आयोजित होगी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अलाभान्वित समूह के छात्र-छात्राओं को निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिलाया जाना है। शासन के निर्देश पर इस साल तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। प्रथम चरण में 2 फरवरी से 20 फरवरी तक जिले में 1903 आवेदन आए। जांच के बाद 945 आवेदन निरस्त कर दिए गए। 958 छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए चिन्हित किया गया। बीएसए कार्यालय में दर्ज रिकार्ड के अनुसार इनमें से 791 को स्कूलों में प्रवेश दिला दिया गया है। शेष को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया जारी है। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण के लिए 21 फरवरी से आवेदन शुरू कर दिए गए। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की प्रक्रिया सात मार्च तक चलेगी। उन्होंने पात्र छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से कहा है कि वे निश्चित अवधि में प्रवेश के लिए जरूरी कागजातों के साथ आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed