फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news road maintinence

Mainpuri News: 29 लाख से होगी गढि़या घुटारा से मासूमपुर मार्ग की मरम्मत

Mon, 26 Jan 2026 12:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news road maintinence
मैनपुरी। जिले के गांव गढि़या घुटारा से मासूमपुर जाने वाले मार्ग की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग की मरम्मत के लिए 29 लाख की धनराशि स्वीकृत कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। गांव मासूमपुर के लोगों ने तीन महीने पहले अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग से मुलाकात कर गढि़या घुटारा से मासूमपुर जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति की जानकारी दी थी। इस मार्ग पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं इसलिए यहां से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों की मांग पर अधीक्षण अभियंता ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग एके अरुण ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed