फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news road accident mini truck collide trailer

Mainpuri News: कंटेनर की चपेट में आया शराब लदा मिनी ट्रक

Thu, 19 Feb 2026 12:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news road accident mini truck collide trailer
बेवर। थाना क्षेत्र में एनएच 34 पर गांव करपिया के पास बुधवार को एक शराब लदा मिनी ट्रक कंटेनर की चपेट में आ गया। हादसे में मिनी ट्रक का चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया।एनएच34 पर बुधवार सुबह एक मिनी ट्रक शराब लाद कर गुजर रहा था, गांव करपिया के पास पहुंचने पर आगे चल रहे कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। मिनी ट्रक चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी कंटेनर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने घायल ट्रक चालक को बाहर निकाला। इस बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। मिनी ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह निवासी अमरोहा ने बताया कि लखनऊ से शराब लाद कर गाजियाबाद जा रहा था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाने के बाद आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed