फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news rage against electric cut

Mainpuri News: बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 24 May 2026 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news rage against electric cut
फोटो 26 बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए। संवाद
मैनपुरी। एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला परसाद में लगातार हो रही बिजली कटौती, बार-बार आ रहे फॉल्ट और ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने विभागीय कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समस्या का समाधान न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले करीब 15 दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। आए दिन नया फॉल्ट होने के कारण घंटों बिजली कटौती की जा रही है। किसानों का कहना है कि दिनभर खेती-बाड़ी करने के बाद रात में बिजली न मिलने से उन्हें आराम तक नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में बिजली के तार कई स्थानों पर नीचे लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार बिजली के तारों में आग लग चुकी है, लेकिन बिजली विभाग द्वारा कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद करीब 22 घंटे तक गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मांग की कि गांव की बिजली व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर दिनेश चंद्र हनीफ, सीमा देवी, मोहम्मद हमीद, रामशरण, रामनाथ, जयवीर, जसोदा, शैलेंद्र कुमार, लक्ष्मी देवी, अंशुल समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो 27 बिजली कटौती से परेशान व्यापारी बैठक करते हुए। संवाद
व्यापार मंडल ने तीन दिन में बिजली व्यवस्था सुधारने की दी चेतावनी
भोगांव। नगर में हो रही अघोषित बिजली कटौती से व्यापार मंडल में आक्रोश है। शनिवार को पुरानी आलू मंडी स्थित भोले धाम पर नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती पर व्यापारियों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। तीन दिनों में सुधार न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नितिन उमेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नगरों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। लेकिन भोगांव नगर में हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरवासियों और व्यापारियों को मात्र 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। भीषण गर्मी में लगातार हो रही कटौती से आम जनता भी परेशान है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग को तीन दिन का समय देते हुए कहा कि नगर में तीन दिनों में नियमित आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर गौरव शाक्य, संदीप गुप्ता, शिवम कश्यप, गिरंद चौहान, विमलेश शाक्य, संजू चौहान, एसके शर्मा सनातनी, वेदराम चौहान,राम भोले चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed