फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news power theft

Mainpuri News: बिजली चोरी करते पकड़े गए छह लोग, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 08 Jun 2026 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news power theft
फोटो 25 रविवार की सुबह चेकिंग के लिए पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारी।
मैनपुरी। विद्युत विभाग की सतर्कता टीम (विजिलेंस) रविवार की सुबह अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार और अधिशासी अभियंता शहरी अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बिजली चोरी करते पकड़े गए छह लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विभाग की सतर्कता टीम और स्थानीय उपखंड अधिकारी अभिषेक कुमार, अवर अभियंता नारायण सिंह और मनीष कुमार की संयुक्त टीम की मदद से शहर के मलिक मिल कालोनी, छपट्टी आदि क्षेत्र में एक व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सुबह चार बजे से शुरू होकर सुबह छह बजे तक जारी रही। इससे बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान टीमों ने डोर टू डोर जाकर बिजली कनेक्शनों, मीटरों और ओवरहेड लाइनों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान कई घरों में सीधे एलटी लाइन पर अवैध रूप से केबल (कटिया) डालकर बिजली की चोरी की जा रही थी। इसके अलावा कुछ स्थानों पर मीटर को बाईपास कर बिजली का अवैध उपयोग करते हुए पाया गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद उपखंड अधिकारी ने बताया कि टीम ने बिजली चोरी में प्रयुक्त किए जा रही अवैध केबल को जब्त कर लिया है। बिजली चोरी करते पकड़े गए छह उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही इन सभी पर भारी राजस्व निर्धारण जुर्माना भी लगाया जा रहा है। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने चेतावनी दी है कि उपभोक्ता वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed