फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news police test

Mainpuri News: पुलिस भर्ती परीक्षा कल से, 24 घंटे मिलेगी बस, बढ़ाए गए फेरे

Sun, 07 Jun 2026 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news police test
मैनपुरी। जनपद में 8, 9 और 10 जून को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने व्यापक तैयारियां की हैं। 19,286 परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ाए हैं और बस स्टैंड पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षार्थियों को 24 घंटे बसें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

निगम ने चालक-परिचालकों के सभी अवकाश निरस्त कर दिए हैं। यह परीक्षा जनपद के 11 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा को देखते हुए मैनपुरी डिपो ने अपनी पूर्व की समय सारिणी को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि आगरा, इटावा और कानपुर मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
चालक-परिचालकों और कार्यशाला कर्मचारियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं। उन्हें परीक्षार्थियों के साथ मृदुल व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजल, कैश, चेकिंग और ईटीएम अनुभाग 24 घंटे खुले रहेंगे। बस स्टेशन पर साफ-सफाई, पेयजल और प्रसाधन जैसी यात्री सुविधाएं भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि सीनियर फोरमैन को प्रत्येक बस में स्पेयर व्हील और अग्नि शमन यंत्र कार्यरत अवस्था में रखने की जिम्मेदारी दी गई है। अलग-अलग मार्गों पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। प्रत्येक बस का संचालन बस स्टैंड से ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed