{"_id":"6a272cf18296af73fe047d07","slug":"mainpuri-news-police-exam-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-160789-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: औसत पेपर देख िखले अभ्यर्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: औसत पेपर देख िखले अभ्यर्थियों के चेहरे
विज्ञापन
फोटो 16 परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
मैनपुरी। पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन जनपद में शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। जो भी प्रश्न आए वह आसान थे। पहले से तैयारी कर रखी थी, अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।
सोमवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। पहले दिन अभ्यर्थियों को तीन चरणों की चेकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश मिला। स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर बनाए रहे।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होकर अपराह्न 12 बजे तक चली। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के गेट पर सघन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। जूते-मोजे उतरवाकर तलाशी ली गई। महिला अभ्यर्थियों के बालों में लगे क्लेचर और कान के कुंडल आदि को भी केंद्र से बाहर ही निकलवाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद बायोमेट्रिक मशीन से फिंगरप्रिंट और फोटो का मिलान किया गया। केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी और मोबाइल की दुकानें बंद रहीं।
परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए। हर सवाल 2 अंक का था, यानी पेपर कुल 300 अंक का रहा। प्रश्न पत्र में जनरल स्टडी, तर्कशक्ति, आंकिक, सामान्य और बीज गणित, सामान्य हिंदी और व्याकरण के साथ विज्ञान और सामाजिक अध्ययन से भी सवाल शामिल थे। परीक्षार्थियों ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया।