{"_id":"69b5cc3a8f8d7f4204078401","slug":"mainpuri-news-police-attack-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-155654-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: हमले की घटना को दबाए रही कुरावली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: हमले की घटना को दबाए रही कुरावली पुलिस
विज्ञापन
फोटो42 वांरटी को पकड़ कर ले जाने का प्रयास करते पुलिसकर्मी। स्रोत वीडियो ग्रैब
मैनपुरी। थाना कुरावली के गांव नगला इमलिया में शुक्रवार शाम को पुलिस टीम पर हुए हमले की घटना को काफी समय तक स्थानीय पुलिस दबाए रही। मगर, कुछ घंटों बाद ही खबर थाने की दहलीज लांघ गई। सीओ कुरावली ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, प्रभारी निरीक्षक से जानकारी लेने के साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। नगला इमलिया कुरावली निवासी संजीव कुमार के न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे। शुक्रवार को दरोाग दो सिपाहियों के साथ वांरटी को पकड़ने गए थे, मगर इस बात का अंदाजा नहीं था कि हमला भी हो सकता है। पहले वारंटी के घर पहुंच कर उसे बाहर लाने में काफी समय लगा, जब दरोगा ने थाने चलने की बात कही तो परिजन ने कहा कि वारंट तामील करा दो। इस पर दरोगा ने बताया कि गैर जमानती है। न्यायालय में पेश होने के बाद ही जमानत हो सकेगी। कोर्ट में तो पेश करना ही होगा। इतना कहने के बाद जब पुलिसकर्मी वारंटी को लेकर चले तो परिजन भड़क गए। गाली-गलौज करते हुए दरोगा से भिड़ गए। घर की महिलाएं पुरुष व कुछ ग्रामीण भी सहयोग में आ गए। काफी देर तक उनके बीच खींचतान चलती रही, इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाए। किसी तरह से जब वारंटी को थाने लाया गया तो यहां भी परिजन ने हंगामा करते हुए वारंटी को छुड़ाने के लिए जीप से उतरते ही अपनी ओर खींच लिया। पकड़ने आए पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। पुलिस पर हुए हमले की इस घटना को काफी देर तक दबाए रखा गया, मगर रात होते होते पुलिस पर हमले की घटना थाने से बाहर आ गई। सीओ कुरावली सच्चिदानंद ने घटनास्थल व थाने पहुंच कर जानकारी ली। पकड़े गए हमलावरों से पूछताछ करने के साथ ही भागे हुए आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की।
-- --
इनके विरुद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी
नगला इमलिया में पुलिस टीम पर हमले की घटना हुई, एसआई ने नगला इमलिया निवासी राहुल, हेमंत, राघवेंद्र, कीर्ति, ब्रह्मादेवी, अनिल, सावित्री, रीना देवी, बाबूराम, प्रशांत, सुरेंद्र, बैनीराम, दीप कुमार, गौरव सहित 15 लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज, मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। टीमें भागे हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। संवाद
-- -- -
इन लोगों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस पर हमले की घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा, पुलिस ने दबिश देकर गगन, सुरेंद्र सिंह, बेनीराम, दीपक कुमार, गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को सभी को न्यायालय में पेश किया गया, उधर, वारंटी सुनील को भी पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। संवाद