फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news live in relationship

Mainpuri News: दो साल लिव-इन में रहने के बाद शादी से कर रहा इंकार

Mon, 16 Feb 2026 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news live in relationship
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती फिरोजाबाद के रहने वाले रिश्तेदार के साथ दो साल लिव-इन रिलेशनशिप में रही, कुछ दिन पहले युवक उसे गांव के बाहर छोड़ गया और अब शादी से मना कर रहा है। उधर युवती उसी से शादी की जिद पर अड़ी है, पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।पिता ने बताया कि उनकी पुत्री करीब दो साल से जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के रहने वाले रिश्तेदार युवक के साथ दो साल से लिव-इन में रह रही थी। युवक लगातार पुत्री से शादी करने की बात कहता रहा। 12 फरवरी को युवक ने पुत्री से शादी करने के लिए मना कर दिया। पुत्री लौटकर घर आ गई। पुत्री अब उसी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी है। मगर, आरोपी शादी करने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed