{"_id":"693882356d29cb3ddf012ebe","slug":"mainpuri-news-link-expressway-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-150197-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: लिंक एक्सप्रेस-वे पर इंटरचेंज न बनने से होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: लिंक एक्सप्रेस-वे पर इंटरचेंज न बनने से होगी परेशानी
मैनपुरी। कुसमरा क्षेत्र में बंसरमऊ के नजदीक से निकल रहे फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे पर इंटरचेंज ना दिए जाने से कुसमरा तथा किशनी के लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। मंगलवार को क्षेत्र के लोगों ने बंसरमऊ के पास इंटरचेंज बनवाने के लिए प्रदर्शन किया।एक्सप्रेस-वे पर मैनपुरी में एक ही इंटरचेंज नवीगंज के पास सरायमद्दू क्षेत्र में दिया गया है। दूसरा कुदरैल में बनाया गया है। लोगों का कहना है कि कुदरैल कट से कुसमरा की दूरी लगभग 50 किलोमीटर और सरायमद्दू कट से कुसमरा की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। इतना लंबी दूरी होने के बाद भी कुसमरा क्षेत्र में इंटरचेंज नहीं दिया जा रहा है। जब कुसमरा और किशनी क्षेत्र के लोगों के इस्तेमाल में ही नहीं आएगा तो फिर इस एक्सप्रेस-वे से लोगों को लाभ नहीं मिल सकेगा। मंगलवार को प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि अभी भूमि अधिग्रहण पूरी नहीं हो पाया है। सर्वे के दौरान अगर इंटरचेंज प्रस्तावित हो जाता है तो इंटरचेंज बन जाएगा। श्याम कुमार, राहुल कुमार, रामप्रताप, अन्नू चौहान, सर्वेश कठेरिया, अवधेश कुमार, राजवीर, अनुराग चौहान, रंजीत कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।