{"_id":"6a1750a68e53594f6404d362","slug":"mainpuri-news-lady-body-found-hang-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-160168-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के भांवत चौराहे के निकट एक विवाहिता का शव मंगलवार देर शाम घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतका की पहचान 26 वर्षीय शिखा के रूप में हुई है, जिसकी शादी अर्जुन सिंह से हुई थी। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे शिखा का शव फंदे पर लटका मिला। स्वजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाकर मायके पक्ष को सूचना दी। बुधवार को मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका की मां दाखश्री ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। तहरीर में कहा गया है कि मांग पूरी न होने पर गला घोंटकर हत्या की गई और शव फंदे पर लटकाया गया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। कोतवाली प्रभारी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार बताए जा रहे हैं।