फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI news labour app

Mainpuri News: इंतजार का झंझट खत्म, एक क्लिक पर मिलेंगे राजमिस्त्री-प्लंबर

Wed, 05 Aug 2026 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
MAINPURI news labour app
मैनपुरी। अब घर की मरम्मत हो या निर्माण कार्य, राजमिस्त्री, मजदूर, पेंटर, प्लंबर और बिजली मैकेनिक की तलाश में घंटों सड़क किनारे या लेबर चौक पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रम विभाग की ओर से शुरू किए गए ''डिजिटल लेबर चौक एप'' के माध्यम से अब एक क्लिक पर जरूरत के अनुसार कामगारों से सीधे संपर्क किया जा सकेगा। इस पहल के तहत जिले के एक लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

श्रम विभाग का उद्देश्य श्रमिकों और काम देने वाले लोगों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है। इससे श्रमिकों को समय पर काम मिलने के साथ-साथ लोगों को भी अपनी जरूरत के अनुसार कुशल कामगार आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। विभाग जिले के पंजीकृत 1.05 लाख श्रमिकों को इस एप से जोड़ने में जुटा है। इसके अलावा ठेकेदारों को भी एप से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि एप के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार के अवसरों की जानकारी सीधे मिलेगी। वहीं, आम लोग घर बैठे ही अपनी जरूरत के अनुसार राजमिस्त्री, पेंटर, प्लंबर, बिजली मैकेनिक सहित अन्य कारीगरों को बुला सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से श्रमिक कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त होगी और पात्र श्रमिक इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जरूरी जानकारी आसानी से हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप की प्रमुख सुविधाएं
- कामगार और काम देने वाले व्यक्ति के बीच सीधा संपर्क, एजेंट या बिचौलिये की जरूरत नहीं।
- मजदूरों को काम की तलाश में सुबह-सुबह लेबर चौक या चौराहों पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
- राजमिस्त्री, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन सहित अन्य कुशल कामगार सीधे काम के लिए उपलब्ध रहेंगे।
- श्रमिकों को रोजगार के नए अवसरों की जानकारी समय पर मिलेगी।
- श्रमिक कल्याण बोर्ड की योजनाओं की जानकारी और लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

----
ऐसे कर सकेंगे उपयोग
डिजिटल लेबर चौक एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी योग्यता, कार्य का अनुभव और आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। काम देने वाले व्यक्ति भी एप पर अपनी जरूरत दर्ज कर संबंधित कामगारों से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इससे निर्माण कार्य, मरम्मत और अन्य घरेलू कार्यों के लिए उपयुक्त श्रमिक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed