फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news jwellery shop inpection

Mainpuri News: बीआईएस टीम का सराफा की दुकान पर छापा, हंगामा

Sat, 30 May 2026 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news jwellery shop inpection
फोटो 27 सराफ की दुकान के बाहर खड़ी पुलिस और अन्य व्यापारी। संवाद
मैनपुरी। सराफा बाजार में शुक्रवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) टीम ने सराफा बाजार स्थित बॉबी ज्वेलर्स के यहां छापेमारी की, जानकारी होने के बाद व्यापारी संगठन के लोग एकत्रित हो गए। टीम ने बिना हॉलमार्क मिले जेवर सील कर दिए। कार्रवाई से व्यापारी आक्रोशित नजर आए।
विज्ञापन



बिना हॉलमार्क के सोने के जेवर बेचे जाने की शिकायत के बाद शुक्रवार को बीआईएस की टीम ने बॉबी ज्वेलर्स पर छापेमारी की, कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। सराफा व्यापारी के यहां टीम के आने की खबर मिलते ही व्यापारी नेता भी पहुंच गए। कुछ ही देर में दुकान के बाहर भीड़ एकत्रित हो गई। टीम के अधिकारी तरुण दीक्षित व हर्षित कुमार ने दुकान के दस्तावेज व जेवर आदि की गहनता से जांच की। वैध लाइसेंस और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर टीम के अधिकारियों ने बिना हॉलमार्क मिले जेवर सील कर दिए। कार्रवाई से सराफा बाजार में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन




व्यापारियों व टीम अधिकारियों में हुई नोकझोंक



बीआईएस टीम की छापेमारी के दौरान पहले तो व्यापारी कुछ समझ नहीं पाए, फिर टीम के अधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए आने का कारण बताया, कुछ ही देर में अन्य व्यापारियों तक छापेमारी की खबर पहुंच गई। व्यापारी नेता व आसपास के व्यापारी दुकानें छोड़ कर मौके पर आ गए। कार्रवाई कर रहे अधिकारियों से नोकझोंक करने लगे। व्यापारियों ने बिना जानकारी अचानक से की गई कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीआईएस से रजिस्ट्रेशन नहीं



नोएडा शाखा कार्यालय से आई बीआईएस टीम के उप निदेशक हर्षित कुमार ने बताया कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य उत्पाद, मशीनरी और आभूषण (हॉलमार्किंग) जैसी कई श्रेणियों के लिए बीआईएस अनिवार्य है। यदि कोई निर्माता या व्यापारी बिना बीआईएस प्रमाणन के अपने उत्पाद बेचता है, तो उत्पाद की बिक्री पर रोक, भारी जुर्माना, या कानूनी कार्रवाई हो सकती है।




वक्तव्य



बिना बीआईएस रजिस्ट्रेशन के दुकान पर बगैर हॉलमार्क के जेवर बेचे जा रहे हैं, इस शिकायत पर कार्रवाई की गई। बगैर हॉलमार्क के जेवर सील किए गए हैं। अन्य विभागीय कार्रवाई की जा रही है।



हर्षित कुमार, डिप्टी डायरेक्टर, बीआईएस शाखा नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed