फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news jwellery market

Mainpuri News: सोना-चांदी के दाम बढ़े तो हल्के आभूषणों की खरीदारी

Sat, 17 Jan 2026 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news jwellery market
आभूषण विक्रेता की दुकान पर खरीददारी करती महिलाएं।
मैनपुरी। सोना-चांदी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर सराफा कारोबार पर दिखाई दे रहा है। ग्राहकों ने खरीदारी से दूरी बना ली है। सहालग से पहले कारोबार की सुस्ती ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। शादी वाले घरों के लोग हल्के वजन के आभूषणों की खरीदारी पर जोर दे रहे हैं।शनिवार को सोने का भाव 146000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 286000 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गया। सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव के कारण ग्राहक खरीदारी से बच रहे हैं। शादी वाले घरों के लोग आभूषणों की ऑर्डर तो दे रहे हैं, लेकिन उनका वजन घट गया है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने बताया कि दाम बढ़ने से बाजार में सन्नाटा रहता है। लेकिन यदि दामों में गिरावट आती है, तो बाजार में रौनक दिखाई देने लगती है। अब गहनों की बुकिंग बंद हो गई है, इस समय बाजार में पूरा भुगतान मिलने के बाद ही गहने बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

----
सोने-चांदी के दामों में स्थिरता आने के बाद ही सराफा कारोबार गुलजार होगा। दुकानदारों को दामों में गिरावट का इंतजार है, दामों में कमी आने से शादी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक वर्मा, सराफा कारोबारी।
----
सोने-चांदी के दामों पर ग्राहक नजर बनाए हुए हैं। दामों के अस्थिरता के कारण लोग सोच-समझकर खरीदारी कर रहे हैं। महंगाई के कारण शादी-विवाह के गहनों का वजन कम हो गया है।
- शिवम वर्मा, सराफा कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed