फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news illigle clinik lady died

Mainpuri News: अवैध क्लीनिक पर बुखार से पीड़ित विवाहिता की मौत

Mon, 27 Apr 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news illigle clinik lady died
फ़ोटो 24 मृतका रजनी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
मैनपुरी। भांवत चौराहे पर संचालित एक अवैध क्लीनिक पर बुखार से पीड़ित विवाहिता की शनिवार रात 10 बजे के करीब मौत हो गई। परिजन ने गलत उपचार से मौत का आरोप लगाया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव जमाई निवासी सुधीर कुमार की ससुराल किशनी क्षेत्र के गांव धर्मंगदपुर जौराई में है। सुधीर की 27 वर्षीय पत्नी रजनी तीन दिन पूर्व मायके आई थी। शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब उन्हें बुखार आया तो परिजन शहर के भांवत चौराहा के निकट स्थित निजी क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। यहां डाॅक्टर ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। रात पौने 10 बजे तक बुखार में कोई आराम नहीं मिला तो उन्हें इंजेक्शन लगा दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही रजनी की मौत हो गई। परिजन में चीखपुकार मच गई और परिजन ने डाॅक्टर की ओर से गलत इंजेक्शन लगाने के कारण मौत होने का आरोप लगाया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ़ आरसी गुप्ता ने मामला संज्ञान में आने के बाद कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ़ आशुतोष कुमार और पंजीकरण के नोडल अधिकारी डॉ़ सुरेंद्र सिंह को जांच टीम का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है हालांकि कोई शिकायत नहीं मिली है। अभी तक की जानकारी में संबंधित क्लीनिक का पंजीकरण नहीं है। टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। जो भी जांच रिपोर्ट प्राप्त होगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ़ आरसी गुप्ता, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed