{"_id":"6a8f25fa3873ca3a8901d17d","slug":"mainpuri-news-free-roadways-traval-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-165496-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बहनें करेंगी रोडवेज बसों की मुफ्त यात्रा, तीन दिन का मिला तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बहनें करेंगी रोडवेज बसों की मुफ्त यात्रा, तीन दिन का मिला तोहफा
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए ''लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना'' का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत, रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं और उनके एक सहयोगी को तीन दिनों तक निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। सजीव प्रसारण के बाद, स्टेशन रोड स्थित मैरिज होम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने महिलाओं को साड़ी और मिठाई भेंट कर इस योजना का शुभारंभ किया।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक परिवहन निगम और सिटी बसों में महिलाओं को एक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आधार या मतदाता पहचान पत्र दिखाकर पूरे वर्ष प्रदेश में कहीं भी निशुल्क बस यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस योजना को भोगांव के विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने वरिष्ठ महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात बताया। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को यह सुविधा का उपहार दिया है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला परिचालकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
योजना के मुख्य बिंदु
योजना का नाम: लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना
लाभार्थी: 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं
सुविधा: प्रदेश भर में निशुल्क बस यात्रा
रक्षाबंधन विशेष: महिलाओं और एक सहयोगी को तीन दिन (27-29 अगस्त) निशुल्क यात्रा
आवश्यक दस्तावेज: आधार या मतदाता पहचान पत्र (60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए)
उद्देश्य: महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता बढ़ाना।
-- --
पर्यटन मंत्री को छात्राओं ने बांधी राखी
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पर्यटन मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को राखी बांधी। मंत्री ने छात्राओं को उपहार दिए। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सीडीओ नेहा बंधु, डीएम श्यामलता आनंद, एएसपी अरुण कुमार और एआरएम संजीव कुमार यादव मौजूद रहे।
-- --
महिलाओं को कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोका
कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने सभी इलाकों से महिलाओं को बुलाया था, लेकिन मैरिज हॉल में भीड़ अधिक होने के कारण कार्यक्रम में शामिल होने आईं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोककर एक कमरे में बैठा दिया। महिलाओं ने इस विरोध किया तो सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाकर उन्हें शांत कराया।
-- --
मुफ्त बस यात्रा से मायके और रिश्तेदारों के यहां आने-जाने में काफी सुविधा होगी। यह बुजुर्ग महिलाओं के लिए उपयोगी योजना है।
- राधेश्री, रतिभानपुर।
-- --
रक्षाबंधन पर सरकार ने महिलाओं को सम्मान के साथ यात्रा की सुविधा दी है। इससे त्योहार पर परिवार से मिलने में आसानी होगी।
- गीता, लालूपुर।
-- --
जरूरी कामों के लिए आने-जाने में अब किराये की चिंता नहीं रहेगी। सरकार की यह पहल हमारे लिए राहत देने वाली है।
- विजयवती, धारऊ।
-- --
बस किराया बचने से घर के दूसरे जरूरी खर्चों में राहत मिलेगी। पूरे साल मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलना बड़ी बात है।
- मिथिलेश, रतिभानपुर।