फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news fraud over loan

Mainpuri News: लोन कराने के नाम पीएसी जवान से एक लाख की ठगी

Sat, 14 Mar 2026 01:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news fraud over loan
मैनपुरी। मौसम बाग कालोनी के रहने वाले पीएसी जवान से लोन कराने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।कोतवाली क्षेत्र के मौसम बाग कालोनी निवासी आदिराम 28वीं बटालियन पीएसी इटावा में तैनात हैं। बताया कि उन्हें खेत खरीदने के लिए 25 लाख रुपये की जरूरत थी, वह बैंक गए तो वहां 15-20 लाख रुपये का लोन मिल रहा था, मगर, उनकी जरूरत इससे पूरी नहीं हो रही थी। इस बीच उनकी मुलाकात सरोज कुमार निवासी हंसनगर राधा रमन रोड और मनोज कुमार सागर निवासी मोहल्ला जगतनगर थाना भोगांव से हुई है, वह एलआईसी अभिकर्ता हैं। सरोज ने कहा कि साथी मनोज से मिल कर हम लोग एलआईसी 25 लाख रुपये लोन करा देंगे। इसके लिए पांच प्रतिशत कमीशन देना होगा। वह तैयार हो गए और 28 जुलाई 2025 को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, मकान के कागज व 50 हजार रुपये नकद दोनों को दे दिए। गारंटी के तौर पर उनसे आठ खाली चेक भी लिए गए। एक माह में लोन दिलाने का भरोसा दिया गया। धीरे धीरे उनसे एक लाख रुपये ले लिए गए, मगर उनका लोन स्वीकृत नहीं हुआ। दो दिसंबर 2025 की शाम को एक शादी समारोह में सरोज से मुलाकात हुई। उससे कहा कि काम नहीं हुआ, उनका रुपया वापस करो। इसी पर आरोपी आग बबूला हो गया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली में शिकायत की, मगर उनकी प्राथमिकी दर्ज नही की गई। जिसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed