{"_id":"69daa183518022fbc601048e","slug":"mainpuri-news-fire-in-field-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-157395-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग, 20 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग, 20 बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
फोटो35 आग लगने से जली गेहूं की फसल। संवाद
मैनपुरी। गांव सिंहपुर के पास शनिवार शाम हाईटेंशन लाइन की चिंगारी एक खेत में आग लग गई, जानकारी होने के बाद किसानों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जल चुकी थी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंहपुर में स्थित करीब 20 बीघा गेहूं के खेत में शनिवार शाम को शॉर्ट सर्किट की चिंगारी गिरने आग भड़क गई। जब तक खेत मालिकों को जानकारी हुई, तब तक पकी फसल जलने लगी। गांव निवासी खेत स्वामी राम रतन, नगला नया निवासी सतेंद्र और हरगोविंद मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। मगर, तब तक रामरतन की 16 बीघा, सतेंद्र और हरगोविंद की दो दो बीघा गेहूं की फसल जल चुकी थी। फसल में आग लगने की जानकारी के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की।