{"_id":"698b848dfd09f1139f08de55","slug":"mainpuri-news-farmer-protest-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-153836-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पट्टाें की बहाली के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पट्टाें की बहाली के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 24 तहसील भोगांव में धरना देते छाछा के किसान। संवाद
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसानों ने गांव छाछा में निरस्त किए गए पट्टों को बहाल करने की मांग को लेकर भोगांव तहसील परिसर में धरना दिया। प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
मंगलवार को भाकियू जिलाध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में किसानों ने धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी संध्या शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान पूरनचंद्र शास्त्री ने कहा कि मौजा छाछा के भूमिहीन किसानों को वर्ष 1979-80 में तत्कालीन ग्राम प्रधान कृष्ण गोपाल गुप्ता ने जमीन के पट्टे दिए थे।
तभी से पट्टाधारक किसान उस भूमि पर खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करते चले आ रहे हैं। ज्ञापन में कहा है कि किसानों को बिना किसी सूचना के उनके पट्टों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
अधिकांश पट्टे निरस्त भी कर दिए गए हैं। जो किसानों के साथ अन्याय है। ज्ञापन में किसानों के हित में निरस्त किए गए पट्टों को बहाल करने की मांग की गई है। राजा ठाकुर, बेंचेलाल, रणवीर सिंह, मोहनलाल, जिलेदार, भीमसेन मौजूद रहे। लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता ने भी पट्टे बहाल किए जाने की मांग की है।