{"_id":"69865260a8eebb636104d039","slug":"mainpuri-news-eve-teasing-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-153596-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कहीं और शादी की तो जान से मार दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कहीं और शादी की तो जान से मार दूंगा
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को फिरोजाबाद के रहने वाले युवक ने धमकी दी है, कहा है कि अगर उसके अलावा कहीं और शादी की तो जान से मार दूंगा। धमकी के बाद युवती व परिजन दहशत में हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
एक गांव की रहने वाली युवती सिरफिरे युवक की धमकी के बाद बेहद डरी हुई है, परिवार के लोग भी भयभीत हैं।
पीड़िता ने थाने पहुंच कर बताया कि जनपद फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र के गांव भारौल निवासी राहुल ने उसे फोन पर धमकी दी है, कहा है कि तूने कहीं और शादी की तो जान से मार दूंगा।
सिरफिरे युवक की धमकी से जहां युवती के परिजन घबराए हुए हैं। वहीं, शादी को लेकर चल रही बातचीत पर भी विराम लग गया है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।