फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news emergency inspection

Mainpuri News: इमरजेंसी में जरूरी उपकरण न मिलने पर जताई नाराजगी

Sat, 07 Feb 2026 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news emergency inspection
मैनपुरी। डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जरूरी उपकरण न मिलने पर नाराजगी जताई। जल्द उपकरण की व्यवस्था कराने के निर्देश सीएमएस को दिए।सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डाॅ. सुरेंद्र सिंह जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने ओपीडी, ओटी, प्लास्टर रूम, पंजीकरण और दवा वितरण, वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं की पड़ताल कर स्टाफ से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली है। उन्होंने इनडोर वार्ड में जाकर यहां भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिलने वाले इलाज और सुविधा के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ को इमरजेंसी में कुछ जरूरी उपकरण की कमी पाई गई। जिस पर उन्होंने सीएमएस डाॅ. धर्मेंद्र कुमार को जल्द उपकरण खरीदने के निर्देश दिए। डाॅ. सुरेंद्र सिंह ने सौ शैय्या अस्पताल का भी निरीक्षण किया। मरीजों से जानकारी लेकर रिपोर्ट बनाई है। इस दौरान उन्होंने डाक्टर और स्टाफ को सख्त निर्देश दिए कि अस्पताल में भर्ती होने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर इलाज उपलब्ध कराते हुए शासन द्वारा संचालित हर सुविधा का लाभ दिलाया जाए। इस मौके पर डाॅ. अनिल यादव, डाॅ. डीके शाक्य, डाॅ. आरके शुक्ला, डाॅ. रविकांत, फार्मासिस्ट शिवमंगल सिंह, प्रताप बहादुर सिंह, कौशलेंद्र सिंह, मैनेजर वरूणा पूनम, कंचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed