{"_id":"6a18a8b957b08def0401b7af","slug":"mainpuri-news-eid-celebration-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-160173-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: अल्लाह की इबादत में झुके सिर, मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: अल्लाह की इबादत में झुके सिर, मांगी अमन-चैन की दुआ
विज्ञापन
फोटो 36 बेवर स्थित ईदगाह पर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते बच्चे। संवाद
- फोटो : shiv tripathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपदभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बृहस्पतिवार को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचकर अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की। अल्लाह की इबादत में सिर झुकाकर अमन-चैन की दुआएं मांगी। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
शहर के आगरा रोड स्थित ईदगाह पर सुबह 7:30 बजे सबसे पहले ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह पर अस्सान चिश्ती ने नमाज अदा कराई। खानकाहे रशीदिया पर सुबह 8 बजे मुफ्ती आलम ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद जिलेभर की अलग-अलग ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। घरों पर कुर्बानी की रस्म अदा की गई।
ईदगाह के बाहर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस कमेटी आदि राजनीतिक दलों के लोगों ने अपने-अपने कैंप लगाकर नमाज पढ़कर लौट रहे मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नगर पालिका की ओर से शहर में साफ-सफाई के बेहतर प्रबंध किए गए थे।

फोटो 36 बेवर स्थित ईदगाह पर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते बच्चे। संवाद- फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन