फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI NEWS DYPTY CM

Mainpuri News: आज आएंगे उपमुख्यमंत्री पांच घंटे रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 19 Apr 2026 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS DYPTY CM
मैनपुरी। भगवान परशुराम की जयंती पर शनिवार को शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होंगे, आयोजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवायजरी जारी की गई है। पांच घंटे तक प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री शनिवार को भ्रमण कार्यक्रम पर मैनपुरी पहुंचेंगे, भगवान परशुराम की जयंती कार्यक्रम व शोभायात्रा के मुख्य अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक रोक लगाई है। ज्योति तिराहा से बड़ा चौराहा की ओर आने वाले बड़े वाहन, चार पहिया, तीन पहिया, ई-रिक्शा आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

करहल चौराहा से बड़ा चौराहा की ओर आने वाले, किश्चियन तिराहा व तांगा स्टैंड से बड़ा चौराहा की ओर जाने वाले, लेनगंज, घंटाघर जाने वाले, घंटाघर से लेनगंज, संता बसंता चौराहा, देवी गेट पुलिस चौकी से बड़ा चौराहा की ओर जाने वाले, मदार दरवाजा घंटाघर, ईशन नदी पुल से क्रिश्चियन तिराहा की ओर, भांवत चौराहा से क्रिश्चियन तिराहा की ओर जाने वाले बड़े वाहन, चार पहिया, तीन पहिया,ई-रिक्शा आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed