फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI NEWS drowned body found

Mainpuri News: 16 घंटे की तलाश के बाद मिला, नहर में डूबे युवक का शव

Sat, 21 Feb 2026 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS drowned body found
फोटो14 मृतक शैलेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : rs pura news
कुरावली। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बाइक सहित गिरे दो युवकों में एक युवक बाहर आ गया था, दूसरे युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने 16 घंटे चली मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर को ढूंढ निकाला। शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। फर्रुखाबाद निवासी युवक गांव कूकामई अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव न्योली निवासी 26 वर्षीय शैलेंद्र कुमार बृहस्पतिवार रात को एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव राया निवासी अपने साथी ओमवीर के साथ बाइक से जा रहे थे। वे लोग थाना क्षेत्र के गांव कुकामई रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 9:30 बजे जब वह घिरोर मार्ग पर स्थित नहर पुल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे वाहन की रोशनी में बाइक चला रहा शैलेंद्र संतुलन खो बैठा। बाइक पुल से नीचे जा गिरी। नहर में गिरने के बाद ओमवीर किनारे पर आ गया, बाहर आने के बाद उसने देखा कि शैलेंद्र डूब चुका था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, बाइक को बाहर निकाल लिया गया, मगर शैलेंद्र का पता नहीं लग पा रहा था।
विज्ञापन

शैलेंद्र की तलाश के लिए पुलिस ने देर रात को ही एसडीआरएफ की टीम को बुलाया, एसडीआरएफ टीम ने मोटर वोट ने नहर में तलाश शुरू की, मगर शुक्रवार दोपहर तक नहर में तलाश करने के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, दोपहर करीब 1:30 बजे शैलेंद्र का शव घटनास्थल से कुछ दूर मिल गया, टीम ने शव को बाहर निकाला, इस बीच शैलेंद्र के रिश्तेदार वहां आए और शव को गांव ले गए। पुलिस ने कूकामई जाकर परिजन व रिश्तेदार को पोस्टमार्टम कराए जाने की कार्रवाई पूर्ण करने की बात कही, जिसके बाद शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा गया।
विज्ञापन

-----
चार माह पहले ही हुई थी शैलेंद्र की शादी
हादसे में जान गंवाने वाले शैलेंद्र की मौत से परिवार के सभी लोग बेहद दुखी हैं, साथी ओमवीर भी हादसे में दोस्त को खोने के बाद सहमा हुआ नजर आया। परिजन ने बताया कि चार माह पहले नवंबर 2025 में शैलेंद्र की शादी हुई थी, उसकी मौत की खबर सुन कर नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

फोटो14 मृतक शैलेंद्र का फाइल फोटो

फोटो14 मृतक शैलेंद्र का फाइल फोटो- फोटो : rs pura news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed