फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news dr subrat dev aims gorakhpur

Mainpuri News: डॉ. सुब्रत देव मिश्रा को एम्स गोरखपुर में सीनियर रेजिडेंट के रूप में मिली नियुक्ति

Sun, 04 Jan 2026 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news dr subrat dev aims gorakhpur
फोटो 36 डॉ सुब्रत देव मिश्र
मैनपुरी। शहर निवासी डॉ. संजीव मिश्र वैद्य के सबसे छोटे पुत्र डॉ. सुब्रत देव मिश्र ने जनपद को गौरवान्वित करने का काम किया है। डॉ. सुब्रत देव मिश्र ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज गोरखपुर (एम्स) में सीनियर रेजिडेंट के रूप में नियुक्ति प्राप्त की है। डॉ. सुब्रत देव मिश्र की प्रारंभिक शिक्षा श्री एकरसानंद आश्रम में संचालित प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने मथुरा के श्रीजी कॉलेज में रहकर अपनी पढ़ाई की। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई काठमांडू विश्वविद्यालय से की, एमडी मेडिसिन अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ से किया। डॉ. सुब्रत देव मिश्र ने शनिवार को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज गोरखपुर (एम्स) में कार्यभार संभाल लिया। उनके बड़े भाई डॉ. आराध्य देव मिश्र आयुर्वेद संकाय फर्रुखाबाद में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। दूसरे नंबर के भाई डॉ. केशव देव मिश्र सैफई मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग में ऑब्जर्वर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. सुब्रत देव मिश्र को मिली कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

उनकी सफलता पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज, डॉ. गया प्रसाद दुबे, महेश अग्निहोत्री, प्राचार्य डॉ. राम बदन पांडेय, सुरेश चंद्र बंसल बीनू, अशोक गुप्ता पप्पू, उदयवीर सिंह राठौर, डॉ राम मोहन, संजय जैन एडवोकेट आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed