फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news digital lybrary open gym

Mainpuri News: श्यामपुर भटपुरा में डिजिटल लाइब्रेरी और ओपन जिम शुरू

Sat, 07 Feb 2026 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news digital lybrary open gym
फोटो 9 ओपन जिम में व्यायाम करते जिलाधिकारी। संवाद
मैनपुरी। ग्राम पंचायत श्यामपुर भटपुरा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए और ग्राम पंचायत की आय से विकास करने के लिए प्रधान नवीन तोमर को 6 माह पहले मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधान को पुरस्कार में जो राशि मिली उससे गांव में कई विकास कार्य कराए, इसके साथ ही उन्होंने इस राशि से डिजिटल लाइब्रेरी और ओपन जिम की भी शुरुआत कराई। इसका जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया।श्यामपुर भटपुरा के ग्राम प्रधान नवीन तोमर को मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसमें उन्हें 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली थी। इस राशि के मिलने के बाद प्रधान ने क्षेत्र में कई विकास कार्य शुरू कराए। शुक्रवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत में बनकर तैयार हुई स्वामी विवेकानंद डिजिटल लाइब्रेरी और ओपन जिम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल लाइब्रेरी गांव के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक मंच प्रदान करेगी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नवीन तोमर ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी करीब 9 लाख की लागत से तैयार हुई है, इसमें विद्यार्थियों के लिए किताबों के साथ टेस्ट सीरीज, रिकॉर्ड क्लासेस, हाई स्पीड इंटरनेट, वाई-फाई, कंप्यूटर लैब आदि की व्यवस्था है। इसके अलावा करीब 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित ओपन जिम, बाउंड्री वॉल और व्यायाम कक्षा का भी लोकार्पण हुआ है। इस दौरान बीडीओ अजय कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बिजेंद्र सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, नवीगंज चौकी प्रभारी राज कुमार गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed