फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI NEWS cow care

Mainpuri News: गोवंश को मानकों के अनुसार पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराएं

Sun, 19 Apr 2026 12:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS cow care
फोटो 45 गोशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते आयोग के अध्यक्ष। स्रोत प्रशासन
मैनपुरी। प्रदेश अध्यक्ष गोसेवा आयोग श्याम बिहारी गुप्ता और सदस्य रमाकांत उपाध्याय की टीम ने गोशालाओं की व्यवस्थाओं, गोवंश के स्वास्थ्य, पोषण एवं संरक्षण की स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक की। कहा कि गोशालाओं का संचालन केवल औपचारिकता न होकर एक जिम्मेदारीपूर्ण एवं परिणामोन्मुख व्यवस्था के रूप में किया जाए। प्रत्येक गोशाला में गोवंश को निर्धारित मानकों के अनुसार पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराया जाए। यदि आवश्यक हो तो पोषण स्तर को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त संसाधनों का भी समुचित उपयोग करें।उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सक नियमित रूप से गोशालाओं का भ्रमण कर गोवंश के स्वास्थ्य की निगरानी करें। प्रत्येक तीन माह पर कीड़ों की दवा खिलाई जाए। टीकाकरण सहित अन्य आवश्यक उपचार किए जाएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। स्वच्छ एवं ताजे पेयजल की उपलब्धता की जाए। गोबर का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर जैविक खाद तैयार की जाए। प्रत्येक गोशाला में गोवंश की वास्तविक संख्या का सत्यापन कर पंजिका में सही अंकन किया जाए।
विज्ञापन

समीक्षा में बताया गया कि जनपद में 49 गोशालाएं संचालित हैं। तीन वृहद गौशाला अहिरवा, इज्जतपुर खजुरारा, गुराई में संचालित हैं। 10 कान्हा गो आश्रय स्थलों का संचालन स्थानीय निकायों द्वारा किया जा रहा है। गोशालाओं में 12102 गोवंश संरक्षित हैं। डीएम अंजनी कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर निदेशक पशुधन डीपी सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए सत्येंद्र सिंह, उपनिदेशक कृषि नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, अजय सोलंकी, डाॅ. सुशीलकांत उपाध्याय, अनुज, प्रवेंद्र राठौर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. सोमदत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed