फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news congress

Mainpuri News: कांग्रेसियों ने डॉ़ भीमराव आंबेडकर को किया नमन

Wed, 15 Apr 2026 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news congress
फोटो 29 कांग्रेस कार्यालय के बाहर डॉ़ आंबेडकर की जयंती मनाते शहर कांग्रेस के पदाधिकारी। स्रोत स
मैनपुरी। मोहल्ला मंडी धर्मदास स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर मंगलवार को संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ़ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों ने डाॅ़ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके नमन किया। वहीं दूसरी ओर शहर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यालय पर ताला लगा दिया गया, जिससे हमें जयंती सड़क पर मनानी पड़ी। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि डॉ़ आंबेडकर भारतीय संविधान के जनक, महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता और दलितों के मसीहा थे। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि डॉ़ भीमराव आंबेडकर ने सामाजिक सुधार के लिए दलितों, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए बहिष्कृत हितकारिणी सभा का गठन किया। इस दौरान अरविंद यादव, पीसी चतुर्वेदी, अतुल दुबे, अनुपम शाक्य, डाॅ़ नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
बंद मिला कार्यालय, सड़क पर मनाई जयंती
मैनपुरी। कांग्रेस में गुटबाजी अब साफ दिखाई देने लगी है। बुधवार को शहर कांग्रेस की ओर से बाबा साहब डाॅ़ भीमराव आंबेडकर की जयंती कार्यालय के बाहर सड़क किनारे मनाई गई। शहर अध्यक्ष डॉ़ नगेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष की ओर से उन्हें कार्यालय की चाबी उपलब्ध नहीं कराई गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की भी कोई सूचना उनको नहीं दी गई। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर ताले बदलने का आरोप लगाया है। इस दौरान धारम सिंह, विशाल सिंह, डॉ़ अविनाश शाक्य, अरविंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
कांग्रेस कार्यालय पर जयंती मनाने के लिए अपराह्न 12 बजे का समय तय किया गया था। सभी पदाधिकारियों को इसकी सूचना व्हाट्स एप ग्रुप और फोन के माध्यम से दी गई है। लेकिन इसके बाद भी शहर कांग्रेस के अध्यक्ष की ओर से पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए ऐसा किया गया। प्रदेशीय पदाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गोपाल कुलश्रेष्ठ, जिलाध्यक्ष।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed