फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news cm yogi adityanath

Mainpuri News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेगी मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 26 Jul 2026 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news cm yogi adityanath
मैनपुरी। आगरा रोड बाईपास स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार 26 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हैलीकॉप्टर उतरेगा। हेलीपेड पर उतरने के साथ ही वह जनपद पुलिस के त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में आ जाएंगे। जेड प्लस सुरक्षा के अलावा, पुलिस, पीएसी और खुफिया विभाग सक्रिय रहेगा। परिसर के आसपास खुफिया विभाग व गठित की गईं, अन्य निगरानी टीमें सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और पुख्ता बनाने के लिए त्रिस्तरीय (थ्री-लेयर) सुरक्षा घेरा लागू किया गया है।मुख्य रूप से हेलीपैड, काफिला मार्ग, सभा स्थल और ठहराव स्थल शामिल हैं। जनपद के फोर्स के अलावा बाहर से दो एडीशनल एसपी और चार सीओ भी ड्यूटी में लगाए गए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जेड प्लस श्रेणी की सर्वोच्च वीवीआईपी सुरक्षा प्राप्त है। इस सुरक्षा के तहत उनके साथ हर समय 25 से 28 सशस्त्र कमांडो, बुलेटप्रूफ वाहन और जैमर से लैस गाड़ियां चलती हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में 24 घंटे तैनात रहते हैं। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के फ्लीट मार्ग, हेलीपैड, पार्किंग और मुख्य जनसभा स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। बैरियर, चेकिंग पॉइंट और सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभा स्थल व आसपास के इलाके को पूरी तरह से सर्च किया गया है, किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी के लिए ड्रोन, खुफिया विभाग की टीमें सक्रिय रहेंगी। शुक्रवार को डीआईजी आगरा जोन शैलेश पांडेय ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।
विज्ञापन

------
आपात स्थिति से निपटने के लिए रहेंगे इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन सभी तैयारियां पूर्ण कर चुका है। किसी आपात परिस्थिति के लिए भी पर्याप्त तैयारी है। सभा स्थल के पास एंबुलेंस, फायर बिग्रेड, और चिकित्सा दल पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ड्यूटी में लगे अधिकारियों को दिए निर्देश
मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शनिवार शाम को डीएम डॉ़ चंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों कर्मियों को निर्देश दिए। कहा कि सभी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करें। किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। कोई भी संदिग्ध परिसर के आसपास भी न दिखने पाए।
-----
फोटो 34
ब्लॉक वार बनाई गई पार्किंग, सुविधा के लिए लगाया नक्शा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मुख्यमंत्री की जनसभा में करीब 15 से 20 हजार लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में आसपास के जिलों और स्थानीय क्षेत्र से आने वाले लोगों के वाहन खड़ा करने के लिए जिला प्रशासन ने नवीन मंडी स्थल में पार्किंग की व्यवस्था की है। जिले के नौ ब्लॉक के अनुसार यहां पर पार्किंग व्यवस्था की गई है और बाहर से आने वाले वाहनों के लिए भी स्थान चिन्हित किए गए हैं।

नवीन मंडी स्थल पर वाहन पार्क करने के लिए जिला प्रशासन ने ब्लॉक बार पार्किंग चिन्हित की है। जिले में 9 ब्लॉक है उनके अनुसार कुरावली, किशनी, करहल, घिरोर, बरनाहल, मैनपुरी, बेवर, जागीर और सुल्तानगंज ब्लॉक से आने वाले वाहनों के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा प्राइवेट कार की पार्किंग के लिए मंडी में दो अलग-अलग स्थान हैं। इसके साथ ही दो पहिया वाहन खड़े करने की व्यवस्था भी यहां पर होगी। मंडी में एक और पार्किंग बनाई गई है जो मौसम के अनुकूल प्रयोग की जा सकती है यहां पर करीब 100 वहां के खड़े होने की क्षमता है।

मंडी सचिव के कार्यालय के सामने ही एक बड़े पंडाल में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से पूरे पार्किंग स्थल पर नजर रखी जाएगी। वाहन खड़े करने वाले लोग मंडी के गेट नंबर एक और दो से प्रवेश करेंगे और वाहन पार्क करने के बाद गेट नंबर 3 से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। इसके अलावा गेट नंबर 4 को आपातकालीन निकास द्वार के लिए रिजर्व किया गया है। लोगों को स्थान तलाशने में कोई परेशानी न हो इसके लिए मंडी में कई स्थानों पर पार्किंग के लिए नक्शे भी लगा दिए हैं।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed