{"_id":"6962bb6b8350549f270a8352","slug":"mainpuri-news-bus-services-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-152044-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बरनाहल-दिहुली के लिए बस सेवा शुरू, किराया 20% कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बरनाहल-दिहुली के लिए बस सेवा शुरू, किराया 20% कम
विज्ञापन
फोटो 12 मैनपुरी स्टैंड पर रवाना होने के लिए खड़ी बस। स्रोत निगम
मैनपुरी। मुख्यमंत्री जनता सेवा के तहत मैनपुरी-बरनाहल-दिहुली मार्ग पर बस संचालन शुरू हो गया। शनिवार को मैनपुरी डिपो के अधिकारियों ने गुब्बारों और फूलों से सजी बस को मार्ग पर रवाना किया। बस संचालन से जनता को 20 प्रतिशत कम किराये में यात्रा सुविधा का लाभ मिलेगा।
प्रदेश सरकार की ओर से क्षेत्रीय मार्गों पर मुख्यमंत्री जनता सेवा के तहत बस संचालन की घोषणा की है। इसमें यात्री 20 प्रतिशत कम किराये में यात्रा करेंगे। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो की ओर से मुख्यमंत्री जनता सेवा के तहत मैनपुरी-बरनाहल-दिहुली मार्ग पर बस संचालन के लिए निगम को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद शहर के कचहरी रोड स्थित स्टैंड से शनिवार को बस का संचालन शुरू कराया है। डिपो के एआरएम संजीव कुमार और संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बस को रवाना किया।
संचालन प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जनता सेवा के तहत मैनपुरी-बरनाहल-दिहुली मार्ग पर बस संचालन शुरू कराया गया है। इससे क्षेत्रीय जनता को 20 प्रतिशत कम किराये में यात्रा सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि मैनपुरी बस स्टैंड से बस प्रतिदिन शाम 5 बजे रवाना होगी, जो 5:15 बजे कुचेला तिराहा, शाम 6 बजे बरनाहल और 6:15 बजे दिहुली पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह सात बजे मैनपुरी के लिए रवाना होगी।