फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news bishwa theft

Mainpuri News: सराफ की दुकान में नकब लगाकर चोरी

Tue, 09 Jun 2026 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news bishwa theft
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुर से बीलों मार्ग पर स्थित भगवती ज्वैलर्स की दुकान में नकब लगाकर चोर हजारों रुपये कीमत की चांदी चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी अवनीश बीलों मार्ग पर भगवती ज्वैलर्स के नाम से प्रतिष्ठान का संचालन कर रहे हैं। पहले दुकान में तीन बार चोरी हो चुकी है। जिस वजह से वह दुकान में कीमती सामान कम रखते हैं। रविवार की रात को चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर अंदर प्रवेश किया। दुकान में रखा सारा सामान बिखरा दिया, चांदी के सात सिक्के, खडुआ, पायल आदि चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने दुकान के पीछे सामान बिखरा देख अवनीश को चोरी की जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि चांदी का सामान चोरी हुआ था। मगर, अखबार के नीचे रखी 13 हजार की नकदी सुरक्षित थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर नमूने एकत्र किए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed