{"_id":"6a00e75f0db35d6c650c3cf0","slug":"mainpuri-news-accident-boy-death-mainpuri-news-c-25-1-agr1018-1056097-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पिता के साथ आश्रम गए मासूम पर गिरा लोहे का गेट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पिता के साथ आश्रम गए मासूम पर गिरा लोहे का गेट, मौत
विज्ञापन
फोटो 5 आरव का फाइल फोटो
मैनपुरी। मोहल्ला खरगजीत नगर में रविवार शाम अपने पिता के साथ ऋषि आश्रम गए पांच वर्षीय बच्चे पर अचानक लोहे का गेट गिर गया। पिता ने लोगों की मदद से जब तक बच्चे को बाहर निकाला, उसकी सांसें थम चुकी थीं। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने आरव उर्फ सनी को मृत घोषित कर दिया। इससे चीख-पुकार मच गई। बाद में परिजन आरव के शव को लेकर घर चले गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी शिव कुमार स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मी हैं। रविवार शाम करीब छह बजे वह अपने बेटे आरव उर्फ सनी को लेकर पास ही ऋषि आश्रम में टहलने के लिए गए थे। वहां खेलते समय आरव अहाते में लगे लोहे के दरवाजे के पास पहुंच गया, इसी दौरान अचानक गेट पिलर सहित बच्चे के ऊपर पलट गया। बेटे की चीखें सुनकर पिता शिव कुमार के होश उड़ गए।
आश्रम में मौजूद कुछ लोगों की मदद से उन्होंने आरव को बाहर निकाला और आनन-फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुुंचे। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम छाया है, माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद रात करीब 8:30 बजे इंस्पेक्टर कोतवाली ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई।